Friday 2 January 2015

दो कदम आगे

दो कदम आगे चार कदम पीछे
अब ऐसा क्यों है कोई न पूछे

सवाल पे ही बवाल है
जवाब भला क्या सूझे

अल्लाह, यीशू  या भगवान
भूखा बेचारा किसे पूजे

दिल की बात ज़ुबां पे है
व्रत रक्खें या रक्खें रोज़े

क्या है मेरा क्या है तेरा
सब अपने हैं कोई न दूजे

मंगल तक जा पहुँचे हैं
कहीं कोई इंसान तो खोजे


Do kadam aage chaar kadam peeche
Ab aisa kyon hai koi na pooche

Sawaal pe hi bawaal hai
Jawaab bhala kya soojhe

Allah, Yeeshu ya Bhagwaan
Bhukha bechara kise pooje

Dil ki baat zubaa'n pe hai
Vrat rak'khein ya rak'khein roze

Kya hai tera kya hai mera
Sab apne hain koi na dooje

Mangal tak ja pahunche hain
Kahin koi insaan to khoje

1 comment:

  1. बहुत दिनों से आपका ब्लॉग नहीं देखा था, आज यहाँ से गुजरा तो देखा कि गुरुदेव तो काफी आगे निकल चुके हैं :) आपकी लिखाई में मौलिकता है, जो आपको सबसे अलग करती है। लिखते रहिये :)

    ReplyDelete